UPSSSC Stenographer City Slip 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026 के लिए सिटी स्लिप जारी हो चुकी है। स्टेनोग्राफर के कुल 1,224 रिक्त पदों के लिए आयोजित होने जा रही परीक्षा के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें वे अपना परीक्षा शहर और शिफ्ट के समय की जांच कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2026 का आयोजन 20 जनवरी, 2026 को किया जाना है। यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा से 2 या 3 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।
UPSSSC Stenographer City Slip 2026: महत्वपूर्ण विवरण
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:
| संगठन | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) |
| पोस्ट नाम | आशुलिपिक |
| विज्ञापन संख्या | 13-परीक्षा/2024 |
| कुल रिक्तियां | 1,224 पोस्ट |
| परीक्षा शहर पर्ची जारी होने की तिथि | 10 जनवरी, 2026 |
| यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा तिथि | 20 जनवरी, 2026 |
| परीक्षा की अवधि | 2 घंटे (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Stenographer City Slip 2026: डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन संख्या 13 परीक्षा 2024 के तहत घोषित स्टेनोग्राफर के कुल 1,224 रिक्त पदों के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार जारी सिटी स्लिप में अपने आवंटित परीक्षा शहर और शिफ्ट के समय की जांच कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
| यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप 2026 लिंक |
| यहां क्लिक करें |
UPSSSC Stenographer City Slip 2026: सिटी स्लिप डाउनलोड कैसे करें?
यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप 2026 ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, "Click here to download your exam city intimation slip for Advt 13-Exam/2024" पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 अब UPSSSC Stenographer City Slip 2026 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेप 5 परीक्षा शहर और समय सहित विवरण देखें।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation