UPSC EPFO Eligibility 2025: यूपीएससी ने EPFO में EO/AO और APFC के पदों पर Candidates की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जो लोग EPFO में इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, आधिकारिक अधिसूचना में बताई गई तारीख के अनुसार, उनकी उम्र 30 साल (EO/AO के लिए) या 35 साल (APFC के लिए) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षण के आधार पर आयु में छूट भी दी गई है।
UPSC EPFO Eligibility in Hindi: पात्रता मानदंड 2025
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे UPSC EPFO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें। Candidates को UPSC द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताए गए पात्रता मानदंडों की जांच करनी चाहिए। यह सुनिश्चित कर लें कि आप UPSC EPFO भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। केवल वे ही Candidates भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। पात्रता के मुख्य मापदंडों में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, राष्ट्रीयता और कैटेगरी के अनुसार छूट शामिल है।
UPSC EPFO Eligibility 2025: आयु सीमा 2025
UPSC EPFO आयु सीमा आवेदन प्रक्रिया में एक जरूरी मापदंड है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, UPSC EO/AO और APFC पदों के लिए आवेदन करने के लिए Candidates को आयु सीमा मानदंडों को पूरा करना होगा। UPSC EPFO आयु सीमा 2025 नीचे दी गई है:
- आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 साल है।
- अधिकतम आयु पद के अनुसार अलग-अलग है:
| पद का नाम | अधिकतम आयु |
| ईओ/एओ (प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी) | 30 वर्ष |
| एपीएफसी (सहायक भविष्य निधि आयुक्त) | 35 वर्ष |
UPSC EPFO के लिए आयु सीमा में छूट
UPSC, Candidates की कैटेगरी के अनुसार आयु में छूट भी देता है। UPSC EO/AO और APFC पदों के लिए आयु में छूट नीचे दी गई है:
| वर्ग | ईओ / एओ | एपीएफसी |
| ओबीसी | 3 वर्ष | 3 वर्ष |
| अनुसूचित जाति | 5 साल | 5 साल |
| अनुसूचित जनजातियों | 5 साल | - |
| दिव्यांगजन | 10 वर्ष | 10 वर्ष |
UPSC EPFO शैक्षणिक योग्यता
पात्रता मानदंड में एक और मापदंड शैक्षणिक योग्यता है। जो Candidates UPSC EPFO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास निम्नलिखित जरूरी योग्यताएं हों। अन्यथा, उनके आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे।
- EO/AO शैक्षणिक योग्यता:किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। यह पद स्थायी है। ग्रुप- “B”, गैर-मंत्रालयी।
- APFC शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष।
- वांछनीय:कंपनी कानून/श्रम कानून/लोक प्रशासन में डिप्लोमा। यह पद स्थायी है। ग्रुप- “A”, गैर-मंत्रालयी।
UPSC EPFO पात्रता मानदंड 2025: राष्ट्रीयता
एक Candidate को इनमें से कोई एक होना चाहिए:
- भारत का नागरिक, या
- नेपाल का नागरिक, या
- भूटान का नागरिक, याएक तिब्बती शरणार्थी जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से 1 जनवरी, 1962 से पहले भारत आ गए थे, या
- भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका या पूर्वी अफ्रीकी देशों जैसे केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया (पूर्व में तांगानिका और जंजीबार), जाम्बिया, मलावी, जायरे, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आए हैं। यह जरूरी है कि ऊपर दी गई कैटेगरी (b), (c), (d) और (e) के Candidates के पास भारत सरकार द्वारा जारी किया गया पात्रता प्रमाण पत्र हो।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation