UPPSC Assistant Professor Post 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1253 रिक्त पदों को भरा जाएगा जिसमें विभिन्न विषयों के शिक्षक शामिल है। यह आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 है।
इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा पास करने वालों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 125 रुपये। एससी/एसटी और भूतपूर्व सैनिक के लिए 65 रुपये। वहीं पीएच उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
UPPSC Assistant Professor Vacancy 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन
संंबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, 2025 है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑफिशियल नोटिफिकेशन की जांच कर अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 |
Also, check:
UPPSC Assistant Professor Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार भर्ती से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए नीचे दिए गए टेबल पर एक नजर डाल सकते हैं:
प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
पद का नाम | असिस्टेंट प्रोफेसर |
कुल पद | 1253 |
आवेदन करने की तिथि | 4 सितंबर 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 6 अक्टूबर 2025 |
आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | https://uppsc.up.nic.in/ |
यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए या समकक्ष योग्यता होना चाहिए। यूजीसी नियमों के अनुसार यूजीसी नेट उत्तीर्ण होना चाहिए या पीएचडी होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह।
UPPSC Assistant Professor Vacancy 2025: रिक्त पदों का विवरण
नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार सभी वर्ग के साथ - साथ पदों की संख्या का विवरण देख सकते हैं:
पोस्ट नाम | श्रेणी नाम | पदों की संख्या |
सहेयक प्रोफेसर | सामान्य | 556 |
ईडब्ल्यूएस | 111 | |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 315 | |
अनुसूचित जाति | 232 | |
अनुसूचित जनजाति | 30 |
यह भी देखें: SSC JHT Answer Key 2025: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर उत्तर कुंजी जारी, यहां ssc.gov.in से करें रिस्पॉस शीट चेक
यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
यदि किसी उम्मीदवार के फॉर्म में कोई गलती होती है, तो उसे आयोग द्वारा फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाता है। जिसकी अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइ आवेदन अंतिम तिथि या उससे पहले पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, भर्ती लिंक पर जाएं।
स्टेप 3 यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 मांगा गया विवरण दर्ज करें।
स्टेप 5 फॉर्म सब्मिट करने से पहले उसे एक बार चेक करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation