यूपी पॉलिटेक्निक प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने अपने ऑफिशियल पोर्टल पर JEECUP 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी कर दी गई है। छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने और ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं।
JEECUP Answer Key 2026 Released: UP संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम (UPJEE Polytechnic 2026) की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी कर दी गई है। छात्रों को यह डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
2 जून से 9 जून 2026 के बीच आयोजित हुए इस कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT) में शामिल सभी छात्र आंसर-की, रिस्पॉइंस शीट को डाउनलोड और ऑब्जेक्शन को फिल करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, JEECUP 2026 की प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल कराने के लिए छात्रों के लिए विंडो भी जारी कर दी गई है। ऑब्जेक्शन फिल करने से पहले छात्र यहां दिए गए सभी नियम को पढ़ें।
JEECUP आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करने की गाइडलाइन - यहां क्लिक करें
JEECUP 2026: एग्जाम और आंसर-की का पूरा शेड्यूल
| इवेंट | डेट्स |
| UP Polytechnic एग्जाम | 2 जून से 9 जून 2026 |
| प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की डेट | 11 जून 2026 |
| ऑब्जेक्शन फिल करने की विंडो | 11 जून से 15 जून 2026 तक |
| चैलेंज करने की लास्ट डेट | 15 जून 2026 |
| यूपी पॉलिटेक्निक फाइनल रिजल्ट | जून 2026 के अंतिम सप्ताह में (एक्सपेक्टेड) |
JEECUP प्रोविजनल आंसर-की और ऑब्जेक्शन 2026 - यहां क्लिक करें
JEECUP की प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल कराने के आसान स्टेप्स
छात्रों के लिए प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करने का डायरेक्ट लिंक अब वेबसाइट पर दिया गया है। छात्र ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए यहां दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: JEECUP की वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: आंसर-की/ ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रोल नंबर और जन्मतिथि से लॉग इन करें।
स्टेप 4: डैशबोर्ड पर प्रयासित एग्जाम के नाम पर क्लिक करे।
स्टेप 5: प्रश्नों और आंसर के मार्क्स देखें।
स्टेप 6: ऑब्जेक्शन विंड़ो पर क्लिक करें।
स्टेप 7: ऑब्जेक्शन की डिटेल्स फिल करें।
स्टेप 8: सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 9: फीस जमा करें।
स्टेप 10: सबमिट पर क्लिक करें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि यदि वे आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठाना चाहते है, तो वह 15 जून 2026 से पहले वेबसाइट पर जाकर फिल कर सकते हैं।
यहां भी पढ़े: HP PAT 2026 Provisional Answer Key OUT: एचपी PAT सेट वाइज आंसर-की जारी, 5 बजे तक ऑब्जेक्शन करें
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.