UP Police Computer Operator Question Paper 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने 1 नवंबर 2025 को कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा में पूरे राज्य से हजारों उम्मीदवार शामिल हुए। अब उम्मीदवारों के लिए यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर प्रश्न पत्र 2025 जारी किया गया है। यह प्रश्न पत्र परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के प्रकार, कठिनाई स्तर और प्रमुख विषयों की जानकारी देता है। उम्मीदवार इस प्रश्न पत्र की मदद से अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं और आने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी कर सकते हैं।
UP Police SI, ASI Question Paper 2025
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर क्वेश्चन पेपर 2025-हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1129 यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती करेगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पद का नाम | कंप्यूटर ऑपरेटर |
| कुल रिक्तियां | 1129 |
| परीक्षा तिथि | 01 नवंबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.upprpb.in |
UP Police Computer Operator Question Paper 2025 PDF Download Link
उत्तर प्रदेश पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह प्रश्न पत्र बेहद उपयोगी है। इससे उन्हें परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और महत्वपूर्ण विषयों की बेहतर समझ मिलती है, जिससे वे अगली परीक्षा के लिए अधिक प्रभावी तैयारी कर सकते हैं।
| यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर क्वेश्चन पेपर 2025 लिंक |
कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा में 65% अभ्यर्थियों ने नहीं दी परीक्षा
पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई, लेकिन उपस्थिति उम्मीद से काफी कम रही। कुल 7440 अभ्यर्थियों में से केवल 2623 उम्मीदवार ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 4817 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे — यानी करीब 65 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ दी।
पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेशभर में 1129 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसके लिए कुल 1,01,396 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। प्रत्येक केंद्र की निगरानी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पर पूरी तरह पैनी नजर रखी जा सके।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation