Union Bank Recruitment 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 5 अगस्त 2025 को वेल्थ मैनेजर (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) भर्ती 2025 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 250 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बैंकिंग क्षेत्र में बढ़िया सैलरी वाली नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती वेल्थ मैनेजमेंट में एक बेहतरीन करियर विकल्प के साथ - साथ आकर्षक वेतन और तरक्की की संभावनाओं के लिए अवसर प्रदान करती है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित अन्य डिटेल आगे लेख में देख सकते हैं।
Union Bank Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवार ध्यान दें, संबंधित भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए विवरणों की जांच कर सकते हैं:
भर्ती प्राधिकरण | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया |
पद का नाम | वेल्थ मैनेजर (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) |
पदों की संख्या | 250 |
नोटिफिकेशन | |
ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 25 अगस्त 2025 |
आयु सीमा | 25 से 35 वर्ष |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | www.unionbankofindia.co.in |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
धन प्रबंधक (Wealth Manager) के पद पर निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के साथ - साथ अनुभवों को भी पूरा करना आवश्यक है। नीचे टेबल में दिए गए विवरण उम्मीदवारों के काम आ सकते हैं:
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता | अनुभव |
धन प्रबंधक (Wealth Manager) | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 वर्षीय MBA / MMS / PGDBA / PGDBM / PGPM / PGDM पाठ्यक्रम पूरा किया हो। | बैंकों, एएमसी, ब्रोकिंग या फर्मों में वेल्थ मैनेजमेंट भूमिकाओं में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव। |
Union Bank Recruitment 2025: रिक्त पदों का विवरण
नीचे टेबल में सभी वर्गों के साथ - साथ रिक्त पदों की संख्या दी गई है, उम्मीदवार सभी विवरणों को जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
वर्ग | रिक्त पद |
SC | 37 |
ST | 18 |
OBC | 67 |
EWS | 25 |
UR | 103 |
कुल पदों की संख्या | 250 |
CG Vyapam Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा
Union Bank Recruitment 2025: वेल्थ मैनेजर के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
वेल्थ मैनेजर भर्ती 2025 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
-
नया रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in
पर जाएं।
स्टेप 2 करियर पेज पर, Recruitment of Wealth Managers (Specialist Officers) पर जाएं।
स्टेप 3 Click here to Apply Online पर क्लिक करें।
स्टेप 4 Click here for New Registration पर जाएं।
स्टेप 5 अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें।
स्टेप 6 रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपनी डिटेल्स सेव करना ना भूलें।
-
लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें
स्टेप 1 रजिस्ट्रेशन के बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल कर वेबसाइट पर लॉगिन करें।
स्टेप 2 लॉगिन के बाद “online application form” पर जाएं।
स्टेप 3 सभी जरूरी विवरण भरें।
स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
स्टेप 5 अब Submit पर क्लिक करें।
स्टेप 6 आखिर में application slip डाउनलोड करना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation