RRB ALP Exam City Intimation Slip 2026 Link [OUT]: आरआरबी एएलपी सिटी इंटिमेशन स्लिप घोषित, डाउनलोड करें PDF

Feb 4, 2026, 10:08 IST

RRB ALP Exam City Intimation Slip 2026 OUT: आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती CEN 01/2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। ALP CBT परीक्षा 13, 16 से 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से ऑफिशियल रीजनल RRB वेबसाइट पर लॉग इन कर परीक्षा की तारीख और अलॉट किया गया एग्जाम सिटी देख सकते हैं। 

RRB ALP Exam City Intimation Slip 2026 OUT
RRB ALP Exam City Intimation Slip 2026 OUT

RRB ALP Exam City Intimation Slip 2026 OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने RRB ALP (CEN 01/2025) के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा की तारीख और अलॉट किया गया एग्जाम सिटी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

RRB ALP CBT परीक्षा 13, 16 और 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से संबंधित रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्लिप केवल परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी देती है।

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होती है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए ऑफिशियल RRB ALP एडमिट कार्ड 2026 जरूरी होगा, जो परीक्षा से करीब चार दिन पहले जारी किया जाएगा।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र का पूरा पता, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश देख सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए अपनी रीजनल RRB वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करते रहें।

RRB ALP Exam City Intimation Slip 2026 Link-Active

RRB ALP एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप का डाउनलोड लिंक को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किया गया है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉग इन कर अपना परीक्षा शहर और शिफ्ट देख सकते हैं। स्लिप जारी होने के बाद आसान पहुंच के लिए एक डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

RRB ALP Exam City Intimation Slip 2026 Link

यहां क्लिक करें

RRB ALP City Intimation Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं—

  • अपने ज़ोन की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएं।

  • “CEN 01/2025” लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर दिखाया गया सिक्योरिटी कोड भरें।

  • आपकी RRB ALP सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News