RPSC RAS 2023 Final Marks OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर आरएएस/ RTS परीक्षा 2023 के फाइनल मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने मार्क्स देख सकते हैं। आरपीएससी RAS/RTS फाइनल मार्क्स देखने के लिए उम्मीदवारों को Roll Number, Date Of Birth के साथ Captcha कोड भरना होगा। राजस्थान राज्य सेवा परीक्षा और राजस्थान अधीनस्थ सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 905 पदों को भरा जाएगा। इसमें राजस्थान राज्य सेवा के 424 पद और राजस्थान अधीनस्थ सेवा के 481 पद शामिल हैं।
RPSC RAS 2023 Final Marks Link- Active
RPSC RAS 2023 के फाइनल मार्क्स लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए अंक देख सकते हैं। इस लेख में नीचे लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आसानी से अपने मार्क्स देख सकते हैं। इससे पहले मुख्य परीक्षा के अंक 26 मार्च 2025 को जारी किए गए थे।
|   RPSC RAS 2023 Final Marks Link  |  
RPSC RAS/RTS 2023 Final Marks कैसे चेक करे?
RPSC ने RAS/RTS 2023 परीक्षा के फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपने अंक देख सकते हैं:
-  
सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
 -  
होमपेज पर “News & Events” सेक्शन पर क्लिक करें।
 -  
“Final Result Marks (After Interview) for Raj. State and Sub. Services Comb. Comp Exam 2023” लिंक पर क्लिक करें।
 -  
अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
 -  
फिर सबमिट करने के बाद आपका फाइनल मार्क्स स्क्रीन पर दिखाई देगा।
 - आप चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
 
Comments
All Comments (0)
Join the conversation