Rajasthan LDC Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 10644 पदों पर क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट के लिए अधिसूचना की जारी। विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत 15 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करना है। संबंधित भर्ती से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, आवेदन सहित विवरण के लिए उम्मीदवारों को आगे लेख में दिया विवरण देखने की सलाह दी जाती है।
Rajasthan LDC Notification 2026 PDF OUT
विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट के 10644 रिक्त पदों को भरा जाना है। संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें आप आयु सीमा, पात्रता, आवेदन सहित विवरण देख सकते हैं:
| राजस्थान एलडीसी अधिसूचना 2026 |
राजस्थान एलडीसी वैकेंसी 2026 महत्वपूर्ण विवरण
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राज्य सरकारी विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क पदों को भरने के लिए राजस्थान आरएसएसबी भर्ती 2026 के जरिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। संबंधित भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में दिए गए हैं:
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट |
| विज्ञापन संख्या | 04/2026 |
| रिक्त पद | 10644 |
| रजिस्ट्रेशन तिथि | 15 जनवरी से 13 फरवरी, 2026 |
| चयन प्रक्रिया |
|
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan LDC Vacancy 2026: रिक्त पदों की संख्या
आरएसएसबी एलडीसी भर्ती 2026 के माध्यम से विभिन्न विभागों में क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट के कुल 10644 पदों को भरा जाएगा। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र 9642 और अनुसूचित क्षेत्र 1002 हैं। सभी पदों का विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| पद का नाम | विभाग का नाम | गैर अनुसूचित क्षेत्र | अनुसूचित क्षेत्र | कुल पद |
| लिपिक ग्रेड II | राजस्थान लोक सेवा आयोग | 06 | - | 06 |
| कनिष्ठ सहायक | प्रशासनिक सुधार विभाग (राज्य के अधीनस्थ विभाग/कार्यालय) | 8827 | 979 | 9806 |
| कनिष्ठ सहायक | कृषि विपणन निदेशालय (कृषि उपज मंडी समिति) | 581 | 19 | 600 |
| कनिष्ठ सहायक | राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड | 98 | - | 98 |
| कनिष्ठ सहायक | राजस्थान प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड | 46 | 04 | 50 |
| लिपिक ग्रेड II | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान | 84 | - | 84 |
| कुल पदों की संख्या | 9642 | 1002 | 10644 | |
check: REET Level 2 Mains Exam Pattern 2026
Rajasthan LDC के लिए पात्रता मानदंड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से निकाली गई भर्ती के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:
शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। देवनागरी, हिंदी और राजस्थान की संस्कृति का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर योग्यता अनिवार्य या समकक्ष।
आयु सीमा - 18 से 40 वर्ष (नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट)
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 निम्नलिखित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान है:
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग (राजस्थान के निवासी), जनरल महिलाएं को 5 वर्ष की छूट।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 10 वर्ष।
- पूर्व सैनिकों के लिए 15 वर्ष
- दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अतिरिक्त 5 वर्ष
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी, 2026 से पूरा कर सकते हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
-
लॉगिन करने के बाद मांगी गई डिटेल्स भरें।
-
डॉक्यूमेंट के साथ फॉर्म अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म जमा करें और प्रिंट आउट करना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation