Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 नवंबर, 2025 से शुरू कर दी गई है। प्री डीएलएड परीक्षा को बीएसटीसी के नाम से भी जाना जाता है। जो छात्र प्रारंभिक शिक्षा पात्र परीक्षा में प्री डिप्लोमा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2025 तक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनकी आयु परीक्षा तिथि को 28 वर्ष से अधिक ना हो।
वहीं, उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए आरक्षण राज्य सरकार के नियमानुसार दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी। जो कि 26 हजार सीटों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश से जुड़े अधिक महत्वपूर्ण विवरण के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिया गया विवरण देख सकते हैं।
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: नोटिफिकेशन
प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑफिशियल राजस्थान बीटीएससी प्री डीएलएड नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ 2 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं:
| Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026 |
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: महत्वपूर्ण विवरण
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा राजस्थान के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय (सामान्य/संस्कृत) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। जो कि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए डीएलएड की योग्यता मान्य है। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया महत्वपूर्ण विवरण देखें:
| संचालन संस्था | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (BMU) |
| परीक्षा का नाम | प्रारंभिक परीक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश परीक्षा 2026 |
| परीक्षा स्तर | राज्य स्तर |
| रजिस्ट्रेशन करने की तिथि | 2 से 31 दिसंबर, 2025 |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
| आयु सीमा | 18 से 28 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 450 रुपये |
| अवधि | 2 वर्ष |
| ऑफिशियल वेबसाइट | predeledraj2026.com |
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: पात्रता मानदंड
दो वर्षीय (सामान्य/संस्कृत) पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है:
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से या बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा : 18 से 28 वर्ष।
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज, Rajasthan BSTC Pre DElEd 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4 रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा करें और अपना आवेदन पत्र भरें।
स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंटस जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation