NHAI Recruitment 2025: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत डिप्टी मैनेजर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, अकाउंटेड, स्टेनोग्राफर ग्रेड II सहित कुल 84 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.in.पर जाकर 15 दिसंबर, 2025 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
NHAI Recruitment 2025 Notification: नोटिफिकेशन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से निकाले गए पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तय किए गए मानदंडों के अनुसार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं:
| NHAI भर्ती नोटिफिकेशन 2025 |
NHAI Reruitment 2025 last date: महत्वपूर्ण विवरण
विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 अक्टूबर से जारी है, इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में देखें:
| संगठन का नाम | नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) |
| पद | विभिन्न |
| पदों की संख्या | 84 |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 30 अक्टूबर, 2025 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 15 दिसंबर, 2025 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | nhai.gov.in. |
NHAI Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से निकाले गए पदों के लिए चयन प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित विवरण देखें:
शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह।
आयु सीमा - 28 से 30 वर्ष। सभी पदों के लिए आयु सीमा नोटिफिकेशन में दी गई है।
NHAI Recruitment 2025: रिक्त पदों का विवरण
उम्मीदवार नीचे टेबल में सभी पदों के लिए निकाले गए रिक्त पदों का विवरण देख सकते हैं:
| पदों का नाम | पदों की संख्या |
| डिप्टी मैनेजर | 09 |
| पुस्तकालय एवं सूचना सहायक | 01 |
| जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर | 01 |
| लेखाकार | 42 |
| स्टेनोग्राफर | 31 |
| कुल पदों की संख्या | 84 |
NHAI Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर, 2025 तक पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, NHAI Recruitment 2025 लिंक पर जाएं।
स्टेप 3 Apply पर क्लिक करें।
स्टेप 4 फॉर्म में मांगे गए विवरणों को भरकर सबमिट करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation