MP SI Answer Key 2026 OUT: एमपी पुलिस सूबेदार, SI उत्तर कुंजी जारी, esb.mp.gov.in से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF
MP SI Answer Key 2026 OUT: उम्मीदवार जिसने एमपी पुलिस सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा दी थी, वे अब MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
MP Police SI Answer Key 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आज 10 नवंबर को एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि का उपयोग करके रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
MP SI Answer Key 2026 Download Link
मध्य प्रदेश पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को Application Number, TAC Code, Date of Birth और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
क्लिक करें- MP Police SI Answer Key 2026 Login Link
MP Police SI Answer Key 2026 हाइलाइट्स
-
भर्ती बोर्ड का नाम: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
-
विभाग: गृह (पुलिस) विभाग, मध्य प्रदेश
-
पद का नाम: सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार
-
कुल रिक्त पद: 507
-
परीक्षा की तिथि: 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026
-
आपत्ति दर्ज करने की तिथि: 10 नवंबर से 13 नवंबर 2026
-
आधिकारिक वेबसाइट: esb.mp.gov.in
MP SI Answer Key Objection Date: आपत्ति दर्ज करने की तिथि
अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी के किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 10 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न के समर्थन में जरूरी प्रमाण भी अपलोड करने होंगे। इसके बाद दर्ज की गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी अंतिम तारीख से पहले अपनी आपत्ति जरूर दर्ज करें।
MP SI Subedar Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
-
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर Question Objections/Response Sheet टैब पर क्लिक करें
-
फिर "Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test -2026 Dated: 10/11/2026" लिंक पर क्लिक करें।
-
Objection Tracker Login पर क्लिक करें।
-
फिर अपना एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर और TAC कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
-
आपकी स्क्रीन पर MP पुलिस SI उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.