[OUT] Air Force Agniveer Answer Key 2026: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 आंसर की जारी, ये रहा Login Link

Last Updated: Sep 26, 2026, 15:23 IST

Indian Air Force Agniveervayu Intake 02/2027 Answer Key 2026 आज 26 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जिसने IAF अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 और एयरमैन ग्रुप ‘Y’ (मेडिकल असिस्टेंट) इनटेक 02/2027 भर्ती परीक्षा दी थी, वे अब अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

IAF Agniveervayu Intake 02/2027 and Airmen Group ‘Y’ (Medical Assistant) Intake 02/2027 Answer Key डाउनलोड करें
IAF Agniveervayu Intake 02/2027 and Airmen Group ‘Y’ (Medical Assistant) Intake 02/2027 Answer Key डाउनलोड करें

Indian Air Force Agniveer Answer Key 2026: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 और एयरमैन ग्रुप ‘Y’ (मेडिकल असिस्टेंट) इनटेक 02/2027 भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित परीक्षा के बाद अब प्रोविजनल आंसर की और प्रश्न पत्र के संबंध में आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है। उम्मीदवार तय समय के दौरान ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल पर लॉग इन करके अपने प्रश्न पत्र या प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल 26 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 28 सितंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा। उम्मीदवारों को इसी अवधि के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करनी होंगी। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आपत्ति दर्ज करने से पहले प्रश्न और प्रोविजनल आंसर की को ध्यान से से चेक कर लें।

Agniveer Vayu Intake 02/2027 Answer Key Login Link-Active

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 और एयरमेन ग्रुप 'Y' (मेडिकल असिस्टेंट) इनटेक 02/2027 के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की का लिंक एक्टिव कर दिया है। इन दोनों भर्तियों की ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी आंसर की और प्रश्न पत्र देख सकते हैं।

अग्निवीर वायु आंसर की 2026 के जरिए उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है। प्रोविजनल आंसर की और प्रश्न पत्र पर आपत्ति दर्ज करने के लिए लिंक 26 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से एक्टिव है।

उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित समय सीमा समाप्त होने पर आपत्ति दर्ज करने का विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा। ऐसे में 22 और 23 सितंबर को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार समय रहते अपनी Agniveervayu Intake 02/2027 Provisional Answer Key चेक करें और जरूरत होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आपत्ति दर्ज करें।

Screenshot 2026-09-26 104908

Indian Air Force Agniveervayu Intake 02/2027 Answer Key 2026 Login Link

यहां क्लिक करें

Airmen Group ‘Y’ (Medical Assistant) Intake 02/2027 Answer Key 2026 Link

यहां क्लिक करें

IAF Agniveervayu Answer Key 2026-हाइलाइट्स

उम्मीदवार 'कैंडिडेट लॉगिन' के जरिए अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 आंसर की प्राप्त कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए आप नीचे दी तालिका देखें।

परीक्षा का नाम

अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 और एयरमैन ग्रुप ‘Y’ (मेडिकल असिस्टेंट) इनटेक 02/2027 

संचालन प्राधिकरण का नाम

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force)

आंसर की जारी होने की तिथि

26 सितंबर 2026

परीक्षा तिथि

22 और 23 सितंबर 2026

ऑब्जेक्शन विंडो ओपन

28 सितंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक

आधिकारिक भर्ती पोर्टल

iafrecruitment.edcil.co.in

अग्निवीरवायु भर्ती की आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को भारतीय वायु सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध News सेक्शन में अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 की आंसर की और उत्तर पत्रक से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद सबमिट करें। लॉगिन होने पर उम्मीदवार अपना प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की देख सकते हैं।

IAF Agniveervayu Bharti की महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

विवरण

तिथि

अधिसूचना जारी होने की तिथि

17 जून 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि

06 जुलाई 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

26 जुलाई 2026

सिटी स्लिप जारी होने की तिथि

11 सितंबर 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

19 सितंबर 2026

ऑनलाइन परीक्षा की तिथि

22-23 सितंबर 2026

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

26 सितंबर 2026

Air Force Agniveervayu Intake 02/2027 and Airmen Group ‘Y’ (Medical Assistant) Intake 02/2027 Answer Key: ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?

अगर उम्मीदवारों को प्रोविजनल IAF अग्निवीरवायु आंसर की 2026 में किसी प्रश्न या उत्तर में गड़बड़ी लगती है, तो वे तय समय-सीमा के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं। 

  1. IAF रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. अपनी यूज़र ID (ईमेल ID) और पासवर्ड से लॉगिन करें।

  3. IAF अग्निवीरवायु आंसर की आपत्ति पोर्टल खोलें।

  4. जिस सवाल पर आपत्ति है, उसे चुनें।

  5. अपने दावे के समर्थन में जरूरी दस्तावेज़ या सबूत अपलोड करें।

  6. अगर लागू हो, तो ऑनलाइन आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।

  7. आपत्ति फॉर्म सबमिट करें।

  8. भविष्य के लिए आपत्ति की एकनॉलेजमेंट रसीद डाउनलोड करके रख लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 26, 2026, 15:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News