IB Executive Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जिसके जरिए विभिन्न क्षेत्रों में एग्जीक्यूटिव पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3717 पदों पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 19 जुलाई, 2025 से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज रखने वाले व किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क, आयु सीमा सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए आगे लेख देखें।
IB Executive Recruitment 2025: नोटिफिकेशन
नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में एग्जीक्यूटिव के लिए निकली गई भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं:
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 |
IB Executive Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
इंटेलिजेंस ब्यूरो में एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 19 जुलाई, 2025 से शुरू की जाएगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए टेबल के जरिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है:
अथॉरिटी | मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स |
पद का नाम | एग्जीक्यूटिव भर्ती |
पदों की संख्या | 3717 |
ऑनलाइन आवेदन | 19 जुलाई से 10 अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
ऑफिशियल वेबसाइट |
IB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तय की गई है। इसके लिए आरक्षित क्षेणियों (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/आदि) के लिए आईबी कार्यकारी के अनुसार छूट दी जाएगी।
IB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता कितनी होनी चाहिए?
आईबी ग्रेड II/कार्यकारी पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होने के साथ - साथ बेसिक कंप्यूटर नॉलेज जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
BPSC Assistant Professor Bharti 2025: बीपीएससी सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती
IB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया
नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों के आधार पर उम्मीदवार का चयन IB एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए किया जाएगा:
-
टियर-I: MCQ-आधारित लिखित परीक्षा
-
टियर-II: डिस्क्रिप्टिव एग्जाम (निबंध + कांप्रीहेंन्शन)
-
साक्षात्कार: व्यक्तित्व और कम्यूनिकेशन टेस्ट
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
मेडिकल एग्जामिनेशन
IB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
IB एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, IB Executive Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद Application Form भरें।
स्टेप 5 फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
स्टेप 7 फॉर्म जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation