Dussehra School Holidays 2026: दुर्गा पूजा और विजयादशमी पर स्कूलों में छुट्टी जारी, देखें आपके शहर में कब खुलेंगे स्कूल

Last Updated: Oct 19, 2026, 12:25 IST

Dussehra School Holidays 2026: विजयादशमी (20 अक्टूबर) और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर बिहार में 5 दिन, झारखंड में 3 दिन, बंगाल में 12 दिन तथा दक्षिण भारतीय राज्यों में 10 से 13 दिनों तक के लिए स्कूल बंद रहेंगे। Schools closed on October 19–20 for Dussehra; state-wise list को छात्र अपने-अपने स्कूल द्वारा जारी नोटिस से देखने के साथ यहां नीचे दी गई टेबल के माध्यम से भी देखें।

Dussehra School Holiday Calendar 2026
Dussehra School Holiday Calendar 2026

Dussehra School Holiday Calendar 2026: शरद ऋतु के आने के साथ ही देश भर में त्योहारों की रौनक काफी ज्यादा बढ़ गई है। दुर्गा पूजा (Durga Puja), महाअष्टमी, महानवमी और विजयादशमी / दशहरा (Dussehra 2026) के पावन अवसर पर देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूली छात्रों के लिए छुट्टियों जारी कर दी गई है। इस साल विजयादशमी का मुख्य पर्व 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को मनाया जा रहा है।

हालांकि, त्योहारों को मनाने का उत्साह और परंपराएं हर राज्य में अलग-अलग होती हैं, इसलिए राज्य सरकारों और शिक्षा विभागों ने क्षेत्रीय महत्व के अनुसार 3 दिनों से लेकर 12 दिनों तक के दुर्गा पूजा व दशहरा अवकाश (Autumn/Dussehra Break) का शेड्यूल जारी किया है।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल अलग-अलग जारी किया है। सभी लोग यहां से जानें किस दिन और कहां-कहां रहेंगे दशहरा पर स्कूल बंद। 

Dussehra & Durga Puja School Holidays 2026: स्टेट-वाइज छुट्टियों का डिटेल्स  

Dussehra 2026 के अवसर पर देश के प्रमुख राज्यों और क्षेत्रों में दशहरा व दुर्गा पूजा के दौरान मिलने वाली छुट्टियों की डेट्स और स्कूल खुलने का टाइम आदि इंफॉर्मेशन जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

राज्य / क्षेत्र 

छुट्टियों की अवधि 

कुल छुट्टी

स्कूल खुलने की डेट

पश्चिम बंगाल 

15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026

12 दिन 

27 अक्टूबर 2026

तेलंगाना 

10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026

13 दिन (बतुकम्मा व दशहरा)

23 अक्टूबर 2026

आंध्र प्रदेश 

12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026

10 दिन

22 अक्टूबर 2026

बिहार

17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026

5 दिन

22 अक्टूबर 2026

झारखंड 

19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026

3 दिन

22 अक्टूबर 2026

कर्नाटक 

10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026

12 दिन (दसरा अवकाश)

22 अक्टूबर 2026

उत्तर प्रदेश व दिल्ली-NCR

18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026

3 दिन (स्थान विशेष अनुसार)

21/26 अक्टूबर 2026

स्टेट-वाइज दशहरा छुट्टी का पूरा ब्रेकडाउन 

1. बिहार और झारखंड (Bihar & Jharkhand):

  • बिहार: बिहार सरकार और शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, दुर्गा पूजा और दशहरा के लिए 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक 5 दिनों की छुट्टी घोषित की गई है। फिर, 22 अक्टूबर से सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल नियमित रूप से शुरू हो जाएंगे। 
  • झारखंड: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के कैलेंडर के अनुसार 19 अक्टूबर (महाअष्टमी) से 21 अक्टूबर तक 3 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।

2. पश्चिम बंगाल (West Bengal):

पूर्वी भारत में दुर्गा पूजा सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव है। पश्चिम बंगाल में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए 15 अक्टूबर से ही लंबे शरदकालीन अवकाश (Puja Vacation) की शुरुआत हो चुकी है, जो 26 अक्टूबर तक चलेगी। 27 अक्टूबर से सभी क्लासेस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 

3. दक्षिण भारत (Telangana, AP, Karnataka & TN):

  • तेलंगाना व आंध्र प्रदेश: दक्षिण भारत में 'दसरा' (Dasara) और 'बतुकम्मा' पर्व का विशेष महत्व है। तेलंगाना में 10 से 22 अक्टूबर तक 13 दिनों का सबसे लंबा वैकेशन दिया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश में 12 से 21 अक्टूबर तक कक्षाएं बंद रहेंगी।
  • कर्नाटक: मैसूर दसरा के उपलक्ष्य में राज्य के अधिकांश जिलों में 10 से 21 अक्टूबर तक छुट्टियों का प्रावधान किया गया है।
  • तमिलनाडु: तमिलनाडु में 19 अक्टूबर (आयुध पूजा) और 20 अक्टूबर (विजयादशमी) पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

UP School Holidays: उत्तर प्रदेश में सभी क्लासेस के स्कूल कब खुलेंगे?

उत्तर प्रदेश में इस साल दशहरा की छुट्टियों के साथ ऑटम ब्रेक भी जुड़ा हुआ है। साथ ही, रिपोर्ट के अनुसार, स्कूलों में 18 से 25 अक्टूबर तक छुट्टी रहने का शेड्यूल है। इस हिसाब से स्कूल 26 अक्टूबर, सोमवार को खुल सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग बोर्ड और प्राइवेट स्कूलों का कैलेंडर अलग हो सकता है। छात्रों को स्कूल की ओर से जारी नोटिस देखकर ही दोबारा क्लासेस शुरू होने की डेट की पुष्टि करनी चाहिए।

Delhi-NCR School Holidays: दिल्ली में तीन दिन की छुट्टी होगी। 

दिल्ली-NCR के स्कूलों में 18, 19 और 20 अक्टूबर को छुट्टियों का शेड्यूल है। इसमें रविवार के साथ दुर्गाष्टमी और दशहरा की छुट्टी भी शामिल हैं। मंगलवार, 20 अक्टूबर को विजयादशमी की भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

Bihar और Jharkhand School Holidays: कितने दिनों तक की छुट्टियां? 

बिहार में 21 तक झारखंड में भी छुट्टी बिहार में दशहरा की छुट्टियों का शेड्यूल 17 से 21 अक्टूबर तक बताया गया है। इस दौरान छात्रो को त्योहार के लिए लगातार कई दिन की छुट्टी मिल रही है। झारखंड में 19, 20 और 21 अक्टूबर को स्कूल बंद रहने का कार्यक्रम है। इसमें दुर्गाष्टमी और दशहरा से जुड़े अवकाश शामिल हैं। फिर भी स्कूल खुलने की तारीख की पुष्टि संबंधित संस्थान से करना जरूरी है।

Important Information for Students on Dussehra & Durga Puja School Holidays 2026

स्कूल सर्कुलर की जांच करें: राज्य सरकारों ने सामान्य छुट्टियां जारी की हैं, फिर भी प्राइवेट, सीबीएसई (CBSE) और आईसीएससी (CISCE) बोर्ड से संबद्ध स्कूलों की छुट्टियों में 1-2 दिन का अंतर हो सकता है। इसलिए पेरेंट्स और छात्र अपने स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप या नोटिस बोर्ड से ऑफिशियल जानकारी हासिल करें।

यहां भी पढ़े: Bank Holiday: क्या आपके शहर में भी बंद हैं बैंक? जानें 16 से 31 अक्टूबर तक कब-कब रहेंगी छुट्टियां!

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 19, 2026, 12:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News