Delhi Police Driver Correction Date 2025: स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने संबंधित भर्ती के लिए 24 सितंबर 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक फॉर्म भरें थे। वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए 737 पद हैं और आवेदकों को वैध भारी मोटर वाहन (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक क्षमता और मापन परीक्षण और एक ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Delhi Police Correction Date: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में संबंधित भर्ती से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है, अधिक जानकारी के लिए डिटेल देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (SSC) |
| पोस्ट का नाम | कांस्टेबल (ड्राइवर) |
| आवेदन तिथि | 24 सिंतबर से 15 अक्टूबर, 2025 |
| शुल्क भुगतान की तिथि | 16 अक्टूबर, 2025 |
| करेक्शन विंडो | 31अक्टूबर से 2 नवंबर, 2025 |
| परीक्षा तिथि | दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
Delhi Police Driver Form Correction 2025: ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन कैसे करें?
जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली पुलिस ड्राइवर फॉर्म को भरते वक्त किसी प्रकार की गलती जैसे पिता का नाम, अपना नाम या पता आदि गलत भर दिया है। वे उसमें सुधार कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 दिल्ली पुलिस ड्राइवर ऑनलाइन करेक्शन फॉर्म पर जाएं।
स्टेप 4 गलत भरे गए विवरण को सही करें।
स्टेप 5 भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Delhi Police Driver Correction Form: डायरेक्ट लिंक
दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2025 में कांस्टेबल (ड्राइवर) के कुल 737 रिक्त पद हैं। ये पद सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए भरे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation