Delhi Police Constable Last Date Today: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 31 अक्टूबर को समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 18 से 25 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। संबंधित भर्ती अभियान के तहत पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के कुल 7565 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें पुरुष उम्मीदवार 5,069 और महिलाओं के लिए 2496 पद शामिल किए गए हैं।
वहीं उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए संबंधित भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर, निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन तुरंत पूरा करने के लिए आगे लेख में दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो करें।
Delhi Police Constable Vacancy 2025: डायरेक्ट लिंक
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा का आयोजन दिसंबर या जनवरी में आयोजित की जा सकती है। लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षण टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार अभी आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें:
| दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 | 
Delhi Police Constable Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
संबंधित भर्ती के लिए कुल 4408 रिक्त पद पुरुषों के लिए, 285 पुरुष एक्ससर्विसमैन, 376 एक्ससर्विसमैन कमांडो और 2496 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल 7565 पदों में 3174 जनरल कैटेगरी और अन्य EWS, OBC, SC, ST के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल देखें:
| चालन निकाय | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) | 
| परीक्षा का नाम | दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 | 
| पोस्ट नाम | कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष/महिला | 
| कुल रिक्तियां | 7565 | 
| आवेदन तिथियां | 22 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 | 
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन टेस्ट- पीई और एमटी | 
| आवेदन शुल्क | 100 रुपये | 
| आधिकारिक वेबसाइट | delhipolice.gov.in | 
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Delhi Police Constable 2025 Application Link पर जाएं।
स्टेप 3 अपना नाम, रोल नंबर सहित डिटेल भरें।
स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
स्टेप 5 फॉर्म भरकर सबमिट करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क जमा करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation