BSSC Office Attendant Recruitment 2025:बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या 06/25 के अंतर्गत 3727 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होकर 26 सितंबर, 2025 तक जारी रहेगी। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से मैट्रिकुलेशन (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए ।
उम्मीदवारों का चयन सामान्य गणित, सामान्य ज्ञान और सामान्य हिंदी जैसे विषयों से संबंधित लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 18 से 42 वर्ष तक के उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, वहीं आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आगे लेख में जानिए आयु सीमाा, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य डिटेल्स।
BSSC Office Attendant Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। संबंधित भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों की जांच के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दी गई डिटेल्स की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
भर्ती प्राधिकरण | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
पद का नाम | ऑफिस अटेंडेंट |
पदों की संख्या | 3727 |
आवेदन की तिथि | 25 से 26 सितंबर, 2025 (रात 11:59 बजे) |
चयन प्रक्रिया |
|
ऑफिशियल वेबसाइट | bssc.bihar.gov.in |
BSSC Office Attendant Recruitment 2025: आयु सीमा
नीचे टेबल में सभी वर्गों के साथ - साथ आयु सीमा का विवरण दिया गया है, जिसकी जांच कर उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
वर्ग | आयु सीमा |
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अनारक्षित (पुरुष) | 37 वर्ष |
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) | 40 वर्ष |
अनारक्षित (महिला) | 40 वर्ष |
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) | 42 वर्ष |
दिव्यांग (सभी श्रेणियां) | अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट |
BSSC Office Attendant Recruitment 2025: रिक्त पदों का विवरण
नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार सभी वर्गों के साथ - साथ रिक्त पदों की संख्या जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
वर्ग | पदों की संख्या |
सामान्य (अनारक्षित) | 1700 |
अनुसूचित जाति (SC) | 564 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 47 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 702 |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 238 |
पिछड़ा वर्ग – महिला (BC-F) | 102 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 374 |
कुल पदों की संख्या | 3727 |
BSSC Office Attendant Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
संबंधित भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन शुल्क की जांच कर सकते हैं:
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य/बीसी/ईबीसी (पुरुष) | 540 रुपये |
एससी/एसटी (बिहार निवासी) | 135 रुपये |
सभी श्रेणियां (दिव्यांग) | 135 रुपये |
सभी श्रेणियां (महिला, बिहार निवासी) | 135 रुपये |
बिहार के बाहर के उम्मीदवार (पुरुष/महिला) | 540 रुपये |
BSSC 4th Notification 2025: 1481 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन
BSSC Office Attendant Recruitment 2025: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी -
-
मैट्रिकुलेशन (10वीं) प्रमाणपत्र और मार्कशीट
-
बिहार निवास प्रमाण पत्र (आरक्षण के लिए)
-
जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/बीसी/ईबीसी)
-
गैर-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र (बीसी/ईबीसी)
-
ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
-
दिव्यांग प्रमाण पत्र (सरकारी मेडिकल कॉलेज/अस्पताल से)
-
स्वतंत्रता सेनानी पोते-पोतियों का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
-
बिहार सरकार कर्मचारी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
हाल ही में ली गई लाइव तस्वीर (वेबकैम)
-
स्कैन किए गए हिंदी और अंग्रेजी हस्ताक्षर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation