BPSC Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी के पद पर आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के तहत निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 54 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य डिटेल के लिए आगे लेख पढ़ें।
BPSC Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
केमिकल, सिविल, पर्यावरण विज्ञान, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी में बीई, बीटेक की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में बीपीएससी भर्ती 2025 से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है:
प्राधिकरण का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
पोस्ट | सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी |
कुल पद | 55 |
आयु सीमा | 21 वर्ष |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://bpsc.bihar.gov.in/ |
शैक्षणिक योग्यता - केमेस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान में बीएससी डिग्री। केमिकल, सिविल, पर्यावरण विज्ञान, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी में बीई, बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं प्लानिंग, आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री संबंधित भर्ती के लिए योग्य है।
BPSC Recruitment 2025: आयु सीमा
संबंधित भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है। आयु सीमा में छूट के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:
वर्ग | आयु सीमा |
अधिकतम | 21 वर्ष |
सरकारी कर्मचारी | 5 साल की छूट |
पीडब्ल्यूडी | 10 साल की छूट |
एक्स सर्विसमैन | 3 साल की छूट |
BPSC Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, अप्लाई टैब पर जाएं।
स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 आवेदन पत्र भरें।
स्टेप 5 मांगा गया विवरण दर्ज करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7 फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation